बार एसोसिएशन श्रीनगर ने गोपेश्वर के प्रतिष्ठित व्यवसायी स्वर्गीय विद्या दत्त तिवाड़ी के निधन पर गहराशोक व्यक्त किया
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।बार काउंसिल आफ उत्तराखंड के सदस्य अर्जुन सिंह भंडारी एवं बार एसोसिएशन श्रीनगर के संरक्षक अनूप श्री पांथरी ने गोपेश्वर के प्रतिष्ठित व्यवसायी स्वर्गीय विद्या दत्त तिवाड़ी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया अनूप श्री पांथरी ने कहा कि स्वर्गीय विद्या दत्त तिवाड़ी सहज सुलभ मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे व गोपेश्वर नगर के सभी सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में उनका योगदान होता था उन्होंने गोपेश्वर नगर में कुशल व्यवसायी के रूप में जो व्यापारिक प्रतिष्ठा गरिमा बनाई वह सभी के लिए अनुकरणीय व प्रेरणादायक रहेगी उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है जिसका भरा जाना असंभव है बार काउंसिल सदस्य अर्जुन सिंह भंडारी ने भी स्वर्गीय विद्या दत्त तिवाड़ी के निधन पर गहराशोक व्यक्त किया उन्होंने कहा कि स्वर्गीय विद्या दत्त तिवाड़ी ने व्यापार के क्षेत्र में जिस ईमानदारी व मेहनत से कार्य किया और जो व्यापारिक प्रतिष्ठा बनाई वह सभी के लिए अनुकरणीय है उनका जीवन समाज सेवा एवं मानवता की भावना को समर्पित रहा उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है बार एसोसिएशन श्रीनगर उनके निधन पर गहराशोक प्रकट करती है शोक व्यक्त करने वाले अधिवक्ताओं में संरक्षक अनूप श्री पांथरी,अध्यक्ष प्रमेश चंद्र जोशी,कृष्णानंद मैठाणी,पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन श्रीनगर दीपक भंडारी,पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन कोषाध्यक्ष सुबोध भट्ट,पूर्व सह सचिव प्रदीप मैठाणी,सचिव ब्रह्मानंद भट्ट,पूर्व उपाध्यक्ष विवेक जोशी,पूर्व महासचिव विकास पंत,परमानंद मेठाणी,सह सचिव देवी प्रसाद खरे,सुनीता भंडारी,सुरेंद्र प्रसाद शुक्ला,ओम प्रकाश मैठाणी,बलबीर सिंह रौतेलाराजेश जैन,रतन सिंह बिष्ट,नितेश,भारती,गौरव उपाध्याय,आदि शामिल थे।
