वीसीएसजी राजकीय मेडिकल साइंसेज एवं अनुसंधान संस्थान श्रीनगर गढ़वाल में वन हेल्थ विषय पर जागरूकता रैली आयोजित
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।वीसीएसजी राजकीय मेडिकल साइंसेज एवं अनुसंधान संस्थान श्रीनगर गढ़वाल में वन हेल्थ एक स्वास्थ्य विषय पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में संस्थान के फैकल्टी सदस्यों,एमबीबीएस छात्रों,इंटर्न डॉक्टरों तथा पैरामेडिकल विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस अवसर पर प्रतिभागियों ने स्वास्थ्य,पर्यावरण एवं पशुजन्य रोगों के परस्पर संबंध के बारे में जनजागरण संदेश दिए और लोगों को समग्र स्वास्थ्य दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया।
