Spread the love

पौड़ी पुलिस ने दिल्ली से गुमशुदा बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।दिनांक 11 नवंबर 2025 को मनवर सिंह निवासी-ढमका,पौड़ी द्वारा कोतवाली पौड़ी में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया,जिसमें उन्होंने बताया कि दिनांक 15 अक्टूबर 2025 को उनकी पुत्री (उम्र-27 वर्ष) घर से बिना बताए कहीं चली गई थी और अब तक वापस नहीं लौटी है। इस सम्बन्ध में कोतवाली पौड़ी में मुकदमा अपराध संख्या 08/2025 पंजीकृत कर तुरंत कार्रवाई प्रारंभ की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी ने त्वरित और प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए। इस पर थाना प्रभारी कोतवाली पौड़ी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने गुमशुदा बालिका की खोज हेतु सीसीटीवी कैमरों की फुटेज,मोबाइल कॉल डिटेल्स (CDR),लोकेशन ट्रैकिंग,सोशल मीडिया गतिविधि और परिजनों व परिचितों से पूछताछ के माध्यम से सुराग जुटाने प्रारंभ किए। तुरंत कार्यवाही कर की गई खोजबीन और सूचनाओं के विश्लेषण के बाद पुलिस टीम को जानकारी मिली कि बालिका दिल्ली क्षेत्र में देखी गई है जिसके पश्चात लगातार प्रयासों और समन्वय से पुलिस टीम ने दिल्ली के नजफगढ़ क्षेत्र से गुमशुदा बालिका को सकुशल बरामद किया। जिसके पश्चात आवश्यक वैधानिक कार्यावाही करते हुए बालिका को परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस टीम,उप निरीक्षक नवीन पुरोहित
हे.का.101 बारूदत शर्मा,
महिला हेड कांस्टेबल उर्मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp