बिहार चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर श्रीनगर मंडल में जश्न कार्यकर्ताओं ने विजय को जनता के विश्वास का परिणाम बताया
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली ऐतिहासिक और प्रचंड विजय पर श्रीनगर मंडल में उत्साह और हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला। जीत की घोषणा के बाद मंडल के कार्यकर्ता,वरिष्ठजन और पदाधिकारी मंडल कार्यालय में एकत्र हुए तथा मिष्ठान वितरित कर विजय का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जनादेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों,सुशासन और समर्पित कार्यशैली में जनता के विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि बिहार के विकास,स्थिरता और उन्नति के लिए एनडीए के प्रयासों को जनता ने स्पष्ट समर्थन दिया है। मंडल कार्यालय में ढोल-नगाड़ों के साथ उल्लासपूर्ण वातावरण बना रहा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे अपने क्षेत्र में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याण योजनाओं को हर नागरिक तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे। विजय उत्सव के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एनडीए नेतृत्व के प्रति शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए लोकतंत्र और विकास की दिशा में देश की निरंतर प्रगति का संकल्प दोहराया। इस दौरान यह भी व्यक्त किया गया कि वर्ष 2027 में उत्तराखंड में पुनःभाजपा सरकार प्रचंड बहुमत से स्थापित होगी। विजय कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री गणेश भट्ट,मंडल महामंत्री दिनेश पटवाल,भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य कुशालानाथ,भाजपा महिला मोर्चा निवर्तमान अध्यक्ष रेनू सुंदर्याल,नगर निगम पार्षद मीना असवाल,शांति भट्ट,ललिता नेगी,सुरेंद्र सिंह नेगी,पार्वती पटवाल,प्रकाश सती,दिनेश उनियाल,मोहन सिंह रावत, मेहरबान सिंह रावत,प्रेम सिंह रावत,उदय सिंह कंडवाल,दिनेश भंडारी,सरोप सिंह पंवार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Spread the love