नाबालिग से दुष्कर्म प्रकरण में पौड़ी पुलिस की त्वरित कार्रवाई लक्ष्मणझूला पुलिस ने नामजद आरोपी को किया गिरफ्तार
प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।कोतवाली ऋषिकेश से प्राप्त एक जीरो एफआईआर पर तत्काल संज्ञान लेते हुए पौड़ी पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म प्रकरण में तेजी से कार्रवाई की।मामला लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र से संबंधित होने के कारण आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रकरण को वहाँ स्थानांतरित किया गया।घटना के अनुसार 12 नवंबर 2025 को लक्ष्मणझूला क्षेत्र की एक नाबालिग स्वास्थ्य परीक्षण के लिए ऋषिकेश स्थित एक निजी अस्पताल गई,जहाँ चिकित्सक ने उसके गर्भवती होने की पुष्टि की। मामले की गंभीरता को देखते हुए ऋषिकेश पुलिस द्वारा जीरो एफआईआर दर्ज कर प्रकरण को तत्काल थाना लक्ष्मणझूला भेजा गया।थाना लक्ष्मणझूला में प्रकरण प्राप्त होते ही नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद व्यक्ति विनोद कुमार,निवासी ग्राम कोठार,नीलकंठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए थानाध्यक्ष के निर्देशन में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने बिना समय गंवाए सूचनाओं का संकलन,घटनाक्रम की कड़ियों की जाँच,तकनीकी विश्लेषण और लगातार पतारसी करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के फलस्वरूप पुलिस टीम ने 13 नवंबर 2025 की देर शाम टैक्सी पार्किंग,नीलकंठ के पास से नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की आवश्यक कानूनी प्रक्रिया जारी है।अभियुक्त विनोद कुमार पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी ग्राम कोठार,पोस्ट नीलकंठ,थाना लक्ष्मणझूला
उम्र 41 वर्ष,पुलिस टीम,उप निरीक्षक लक्ष्मण कुंवर,महिला उप निरीक्षक दीक्षा सैनी,हेड कॉन्स्टेबल रामपाल,पीआरडी सागर।
Spread the love