Spread the love

श्रीनगर में बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन में तेजी सत्यापन न कराने वालों पर चालान की कार्रवाई

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के अनुसार जनपद में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने हेतु बड़े पैमाने पर सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बाहरी जनपदों और प्रांतों से आए निवासरत व्यक्तियों तथा संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया जा रहा है। सत्यापन नहीं कराने वाले मकान मालिकों के विरुद्ध कार्रवाई भी की जा रही है। 23 नवंबर को अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी श्रीनगर के पर्यवेक्षण में कोतवाली श्रीनगर की दो टीमों ने क्षेत्र में अभियान चलाया। प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में किरायेदार और नौकरों का सत्यापन न कराने वाले मकान मालिकों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत चालान जारी कर प्रकरण न्यायालय भेजे गए। कार्यवाही विवरण,पुलिस एक्ट 83 के तहत 06 चालान,कुल राशि 60,000 रुपये (प्रति चालान 10,000 रुपये) पुलिस एक्ट 81 के तहत 08 चालान,संयोजन शुल्क 2,000 रुपये,पुलिस द्वारा सत्यापन अभियान आगे भी जारी रखा जाएगा ताकि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp