Spread the love

रुद्रप्रयाग में जनपदीय संस्कृत कनिष्ठ वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन प्रतिभागियों ने दिखाई अद्भुत प्रतिभा

प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।पीएम श्री अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग में उत्तराखण्ड संस्कृत अकादमी के सौजन्य से आज बुधवार को जनपदीय संस्कृत प्रतियोगिता (कनिष्ठ वर्ग) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत विशिष्ट अतिथि मनसाराम मैनुली (सहायक निदेशक संस्कृत शिक्षा) अति विशिष्ट अतिथि प्रवीण सेमवाल (पीटीए अध्यक्ष) की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन के साथ प्रतियोगिता का आयोजन प्रारंभ हुआ। इसके बाद सभी अतिथिगणों को ब्लॉक संयोजक व जनपदीय संयोजक द्वारा बैच अलंकरण व माल्यार्पण करने के साथ ही स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।कार्यक्रम के दौरान जनपदीय संयोजक शशी प्रसाद पुरोहित द्वारा सभी आगंतुकों,अतिथिगणों तथा विभिन्न विद्यालय के मार्गदर्शक शिक्षको को संस्कृत अकादमी की ओर से हार्दिक आभार व धन्यवाद व्यक्त किया गया। वहीं मनसाराम मैन्दुली ने संस्कृत अकादमी द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं के महत्व व संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर लगभग 400 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।संस्कृत नाटक स्पर्धा की प्रतियोगिता में राउमावि सेमी के अनमोल,प्रियांशी,मानवी,वैष्णवी,पायल,तमन्ना,मयंक,सागर,अंजली,ऋषभ,दिव्यांशु व आंचल ने प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान पर राइका बजीरा के आरुषि,आकृति,दीक्षा,आरूषि,अनुज,ईशा,अमृता व निशा तथा तृतीय स्थान पर राईका रुद्रप्रयाग के छात्र-छात्राएं रहे। इसी तरह संस्कृत समूहगान में संस्कृत विद्यालय रुद्रप्रयाग ने पहला जबकि राइका रुद्रप्रयाग ने दूसरा व राईका रामाश्रम ने तीसरा स्थान हासिल किया। संस्कृत आशुभाषण में खुमेरा,ग्वेफड़ व तिलकनगर ने क्रमशः प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। श्लोकोच्चारण में संस्कृत महाविद्यालय रुद्रप्रयाग राइकाॅ रामपुर व राइका तिलकनगर ने पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp