Spread the love

हरिद्वार में बच्चों की सुरक्षा हेतु स्कूली वाहनों की सघन चैकिंग अभियान जारी

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में स्कूली वाहनों का सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों पर स्कूल बसों और वैन की विस्तृत जांच की। चैकिंग के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों से आवश्यक दस्तावेजों की जांच की और उन्हें बच्चों को सुरक्षित ढंग से लाने–ले जाने के लिए विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि किसी भी शिकायत की स्थिति में लापरवाही बरतने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान पुलिस कर्मियों ने बच्चों को भी सड़क सुरक्षा,वाहन में बैठने के नियम और आपात स्थिति में पालन किए जाने वाले उपाय सरल भाषा में समझाए। ड्राइवरों को सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से पहनने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने की कड़ी हिदायत दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp