हरिद्वार कोर युनिवर्सिटी रुड़की में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में सशस्त्र सेना झंडा दिवस समारोह आयोजित
प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में 'सशस्त्र सेना झंडा दिवस' का आयोजन बहुउद्देश्यीय विधिक साक्षरता एवं स्वास्थ्य शिविर के दौरान कोर युनिवर्सिटी रुड़की में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश को झंडा एवं लेपल पिन लगाकर किया गया। मुख्य न्यायधीश द्वारा सशस्त्र सेनाओं के लिए झंडा दिवस कोष में दान देकर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई। इस अवसर पर विंग कमांडर डॉ.सरिता पवांर (से.नि.),जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी हरिद्वार ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस के महत्व एवं उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए नागरिकों से राष्ट्र सेवा में योगदान करने की अपील की। शिविर में टीम बनाकर आम नागरिकों को झंडा लगाया गया और उन्होंने उदारतापूर्वक झंडा दिवस कोष में दान दिया। कार्यक्रम में कार्यवाहक न्यायमूर्ति,जिला जज,जिलाधिकारी हरिद्वार सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी एवं जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के सभी कार्मिक उपस्थित रहे। मुख्य न्यायधीश,उच्च न्यायालय उत्तराखंड की गरिमामय उपस्थिति ने कार्यक्रम में विशेष प्रेरणा का संचार किया।
Spread the love
हरिद्वार कोर युनिवर्सिटी रुड़की में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में सशस्त्र सेना झंडा दिवस समारोह आयोजित
प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस’ का आयोजन बहुउद्देश्यीय विधिक साक्षरता एवं स्वास्थ्य शिविर के दौरान कोर युनिवर्सिटी रुड़की में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश को झंडा एवं लेपल पिन लगाकर किया गया। मुख्य न्यायधीश द्वारा सशस्त्र सेनाओं के लिए झंडा दिवस कोष में दान देकर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई। इस अवसर पर विंग कमांडर डॉ.सरिता पवांर (से.नि.),जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी हरिद्वार ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस के महत्व एवं उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए नागरिकों से राष्ट्र सेवा में योगदान करने की अपील की। शिविर में टीम बनाकर आम नागरिकों को झंडा लगाया गया और उन्होंने उदारतापूर्वक झंडा दिवस कोष में दान दिया। कार्यक्रम में कार्यवाहक न्यायमूर्ति,जिला जज,जिलाधिकारी हरिद्वार सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी एवं जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के सभी कार्मिक उपस्थित रहे। मुख्य न्यायधीश,उच्च न्यायालय उत्तराखंड की गरिमामय उपस्थिति ने कार्यक्रम में विशेष प्रेरणा का संचार किया।