पौड़ी पुलिस का नशा तस्करों पर नकेल कसने का दौर जारी 495 ग्राम चरस के साथ तीन तस्कर पकड़े गए
प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान को गति प्रदान करते हुए,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों पर कठोर निगरानी रखने तथा उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्यवाही करने हेतु स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। निर्गत निर्देशों के अनुपालन में पौड़ी पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत लगातार प्रभावी एवं सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 11 दिसंबर 2025 को कोटद्वार पुलिस,ANTF एवं CIU टीम द्वारा संयुक्त रूप से चलाये गये चेकिंग अभियान के दौरान 03 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से कुल 495.09 ग्राम चरस संदीप शर्मा से-155.75 ग्राम चरस,मृत्युंजय से-108.35 ग्राम चरस व कमलेश से- 230.99 ग्राम चरस बरामद की गई। उक्त तीनों अभियुक्तों को पुलिस टीम ने मालनपुल,कोटद्वार के पास से गिरफ्तार किया जिनके विरुद्ध कोतवाली कोटद्वार में तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ विवरण,पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वे इस चरस को क्रिसमस एवं नववर्ष के अवसर पर अधिक मुनाफा कमाने के उद्देश्य से लोगों को बेचने की योजना बना रहे थे। उन्होंने यह चरस सोनू नामक व्यक्ति से खरीदी थी। सप्लाई करने वाले इस मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तगण,संदीप शर्मा पुत्रविजय प्रकाश,निवासी- झंडीचौड़ कलालघाटी कोटद्वार,मृत्युंजय पुत्र कुलदीप सिंह, निवासी-झंडीचौड़ कलालघाटी कोटद्वार,कमलेश पुत्र रामू सैनी,निवासी-ग्राम डकोली,थाना-उन्नाव,उत्तर प्रदेश।
Spread the love