प्रदीप कुमार
ज्वालापुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और पशु सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने गौ सुरक्षा अभियान चलाया। यह अभियान 17 दिसंबर 2025 को थाना क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं और घने कोहरे की स्थिति को देखते हुए संचालित किया गया। अभियान के दौरान थाना क्षेत्र में लावारिस गायों और आवारा पशुओं के गले में रिफ्लेक्टिव लाइट पट्टे लगाए गए,जिससे रात और कोहरे के समय सड़क पर पशुओं की स्पष्ट पहचान हो सके और दुर्घटनाओं से बचाव किया जा सके। इसके साथ ही गौ संरक्षण संस्थाओं से संपर्क कर पशुओं की सुरक्षा और देखभाल को लेकर भी समन्वय किया गया। पुलिस की इस पहल को स्थानीय जनता द्वारा सराहा जा रहा है।लोगों का कहना है कि इस अभियान से सड़क सुरक्षा के साथ-साथ पशुओं की जान भी सुरक्षित रहेगी। अभियान में पुलिस टीम के रूप में खेमेन्द्र गंगवार,प्रताप दत्त शर्मा,अमित गौड,राजेश विष्ट, रवि चौहान और ताजबर सिंह शामिल रहे।
ज्वालापुर में हरिद्वार पुलिस का गौ सुरक्षा अभियान लावारिस पशुओं के गले में लगाए गए रिफ्लेक्टिव पट्टे
