Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी के नव नियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से युवा आदर्श विधायक विनोद कंडारी ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर विधायक विनोद कंडारी ने उन्हें नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं और संगठन के हित में उनके सफल कार्यकाल की कामना की। भेंट के दौरान विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि नितिन नबीन के साथ उन्हें युवा मोर्चा के कार्यकाल में निकटता से कार्य करने का अवसर मिला है। उन्होंने बताया कि नितिन नबीन की संगठनात्मक समझ,नेतृत्व क्षमता और सहज व शालीन व्यक्तित्व कार्यकर्ताओं के बीच उन्हें विशेष पहचान दिलाता है। विधायक विनोद कंडारी ने विश्वास जताया कि नितिन नबीन का अनुभव और दूरदर्शिता पार्टी को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा उनके मार्गदर्शन में संगठन और अधिक सशक्त होगा। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन का नेतृत्व कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने के साथ-साथ संगठनात्मक मजबूती प्रदान करेगा। सौजन्य भेंट का यह अवसर सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ,जिसमें संगठन के भविष्य को लेकर सकारात्मक विचारों का आदान-प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp