प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार प्रदेश में आम जनमानस को केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने तथा जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन जनपद रुद्रप्रयाग की 27 न्याय पंचायतों में भी चरणबद्ध रूप से किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 24 दिसंबर 2025 को जिलाधिकारी प्रतीक जैन की अध्यक्षता में विकास खण्ड अगस्त्यमुनि की न्याय पंचायत मयकोटी के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज मयकोटी में प्रातः 11:00 बजे से बहुउद्देशीय शिविर प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभागीय स्टालों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ मौके पर ही आवेदन,शिकायत एवं समस्याओं का निस्तारण किया गया। कार्यक्रम स्थल पर पहुँचने पर जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया गया।शिविर में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण,कृषि,पशुपालन,डेयरी,मत्स्य,उद्योग,समाज कल्याण,पंचायती राज/ग्रामीण विकास,स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान आरोग्य शिविर,राजस्व विभाग,महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास,पूर्ति विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर लोगों को लाभान्वित किया गया।शिविर के दौरान वृद्धावस्था पेंशन,विधवा पेंशन,दिव्यांग पेंशन,आयुष्मान भारत योजना,राशन कार्ड,आधार से संबंधित सेवाएं,विभिन्न प्रमाण पत्रों (आय,जाति,निवास) के आवेदन,समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पंजीकरण,राशन कार्ड केवाईसी,एलपीजी केवाईसी,स्वरोजगार एवं आजीविका से जुड़ी योजनाओं सहित अन्य जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया गया। शिविर में समान नागरिक संहिता के अंतर्गत 9 विवाह पंजीकरण भी संपन्न कराए गए,वही 30 परिवार रजिस्टर,25 आधार कार्ड,1 स्थाई निवास,4 कृषि संबंधित प्रमाण पत्र तथा 01 जन्म तथा 1 मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने के साथ ही लगभग 400 से अधिक पात्र लोगों को लाभान्वित किया गया।इसके अतिरिक्त शिविर के दौरान बाल विकास विभाग द्वारा तैयार की गई किटों का छात्राओं को वितरण भी किया गया। शिविर में विभिन्न विभागीय अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं एवं आवेदन प्रक्रियाओं की जानकारी ग्रामीणों को मंच के माध्यम से दी गई तथा ग्रामीणों को समान नागरिक संहिता (यूसीसी) तथा यूसीसी पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। इसके अतिरिक्त भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने हेतु भूदेव मोबाइल एप डाउनलोड करने की भी प्रक्रिया से ग्रामीणों को अवगत कराया गया। शिविर में ग्रामीणों की प्रमुख समस्याओं पर जिलाधिकारी ने दिए त्वरित निर्देश जिलाधिकारी ने आमजनमानस से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना तथा मौके पर ही संबंधित अधिकारियों की आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों द्वारा 30 से अधिक समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखी गईं,जिनमें से 23 समस्याओं का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। शेष समस्याओं के शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए। शिविर के दौरान ग्रामीणों द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज मयकोटि का नामकरण श्याम शास्त्री के नाम पर किए जाने का आग्रह किया गया। इस पर जिलाधिकारी द्वारा उक्त संबंध में ग्रामीणों को अवगत कराया कि ये प्रस्ताव शासन को पूर्व में भी प्रेषित किया गया है तथा उन्होंने ग्रामीणों को पुनः शासन को प्रस्ताव प्रेषित किए जाने का आश्वासन दिया गया। ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर एवं उसके आसपास झाड़ियों की अधिकता के कारण जंगली जानवरों के खतरे की समस्या रखी। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग को तत्काल झाड़ी कटान के निर्देश दिए। गांव के सीसी मार्गों पर अत्यधिक फिसलन होने के कारण दुर्घटनाओं की आशंका व्यक्त की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को उक्त मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यकतानुसार चुना (लाइम) डलवाने के निर्देश दिए,जिससे मार्ग सुरक्षित बनाए जा सकें।ग्रामीणों द्वारा गांव में कचरा निस्तारण व्यवस्था सुदृढ़ किए जाने का भी आग्रह किया गया।साथ ही कृषि भूमि में जंगली जानवरों द्वारा फसल क्षति की शिकायत रखते हुए प्रभावित भूमि पर घेरबाड़ (फेंसिंग) किए जाने का अनुरोध किया गया।इसके अतिरिक्त गांव में जिला पंचायत,विधायक निधि एवं उरेड़ा के माध्यम से स्थापित सोलर लाइटों के शीघ्र खराब हो जाने की शिकायत ग्रामीणों द्वारा की गई। इस पर जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) को निर्देश दिए कि संबंधित पूरी न्याय पंचायत की 10 ग्राम पंचायतों में तीन दिवस के भीतर ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के माध्यम से सोलर लाइटों का निरीक्षण कराकर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।इसके अतिरिक्त सड़क,आवास,गौशालाओं,जंगली जानवरों से समस्या,सौर ऊर्जा आदि से संबंधित अन्य समस्याएं भी ग्रामीणों द्वारा रखी गईं।जिलाधिकारी का संबोधन जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में जनपद के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 27 न्याय पंचायतों में निरंतर उद्देश्यपरक शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों का प्रमुख उद्देश्य प्रशासन को सीधे ग्रामीणों तक पहुँचाकर उनकी समस्याओं को मौके पर ही सुनना तथा उनका शीघ्र एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन शिविरों में प्रतिभाग करें,अपनी समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखें तथा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने यह भी आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री द्वारा सभी अधिकारियों को जनहित से जुड़ी प्रत्येक समस्या के त्वरित समाधान हेतु सदैव सजग एवं तत्पर रहने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से शासन की योजनाओं को सीधे दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुँचाना,पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ना तथा जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जिला प्रशासन द्वारा आमजन से आगामी जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता करने और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की गई। मंच का संचालन किशन सिंह रावत द्वारा किया गया। शिविर में उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग ऐश्वर्या रावत,जिला पंचायत सदस्य संपन्न नेगी,ग्राम प्रधान बावई शालिनी देवी,पूर्व ग्राम प्रधान मयकोटी अमित प्रताली,मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत,अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा,उपजिलाधिकारी अगस्त्यमुनि सोहन सिंह सैनी,खंड विकास अधिकारी अगस्त्यमुनि सुरेश शाह,पुलिस उपाध्याय प्रबोध घिल्डियाल,मुख्य कृषि अधिकारी लोकेन्द्र बिष्ट,जिला समाज कल्याण अधिकारी टी.आर.मलेठा,अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग मीनल गुलाटी,मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेन्द्र बिष्ट,जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा,प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ विनोद भास्कर,ग्राम पंचायत विकास अधिकारी रजनी गोस्वामी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी,स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Spread the love