प्रदीप कुमार
श्यामपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों में थाना श्यामपुर पुलिस ने नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान दिनांक 7 जनवरी 2026 को नियमित गश्त और चेकिंग के समय ध्रुव चैरिटेबल अस्पताल से श्यामपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया।तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 83.36 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सहनवाज पुत्र मुनीर,निवासी ग्राम श्यामपुर,थाना श्यामपुर, जनपद हरिद्वार,उम्र 36 वर्ष के रूप में हुई है।बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना श्यामपुर में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।पुलिस टीम,उप निरीक्षक रचना पठानिया,अपर उप निरीक्षक रविन्द्र गौड,हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह
Spread the love
प्रदीप कुमार श्यामपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों में थाना श्यामपुर पुलिस ने नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान दिनांक 7 जनवरी 2026 को नियमित गश्त और चेकिंग के समय ध्रुव चैरिटेबल अस्पताल से श्यामपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया।तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 83.36 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सहनवाज पुत्र मुनीर,निवासी ग्राम श्यामपुर,थाना श्यामपुर, जनपद हरिद्वार,उम्र 36 वर्ष के रूप में हुई है।बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना श्यामपुर में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।पुलिस टीम,उप निरीक्षक रचना पठानिया,अपर उप निरीक्षक रविन्द्र गौड,हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह