प्रदीप कुमार
लक्सर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में जनपद क्षेत्र में नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा थाना स्तर से अलग-अलग टीमों का गठन कर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान दिनांक 07 जनवरी 2026 की रात्रि में लक्सर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पुलिस टीमों ने पांच व्यक्तियों को कुल 40 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए सभी आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली लक्सर में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में अवैध रूप से कच्ची शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने का प्रयास किया गया है।पुलिस का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पिनवा निवासी ग्राम पीतपुर,सुखवीर सिंह निवासी इस्माइलपुर, प्रदीप निवासी केहड़ा,गौतम निवासी केहड़ा और फुरकान निवासी मोहम्मदपुर कुन्हारी,लक्सर शामिल हैं। सभी आरोपियों के कब्जे से कुल 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई है।पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल शूरवीर तोमर,महिला हेड कांस्टेबल स्वदेश राय,महिला हेड कांस्टेबल गजेंद्र सिंह पंवार,कांस्टेबल महेंद्र सिंह चौहान,कांस्टेबल राजेंद्र बिष्ट,कांस्टेबल राजेंद्र सिंह, कांस्टेबल सुरेश चौहान,कांस्टेबल मनोज शर्मा,कांस्टेबल किशोर नेगी और होमगार्ड इमरान शामिल रहे।
Spread the love
प्रदीप कुमार लक्सर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में जनपद क्षेत्र में नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा थाना स्तर से अलग-अलग टीमों का गठन कर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान दिनांक 07 जनवरी 2026 की रात्रि में लक्सर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पुलिस टीमों ने पांच व्यक्तियों को कुल 40 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए सभी आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली लक्सर में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में अवैध रूप से कच्ची शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने का प्रयास किया गया है।पुलिस का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पिनवा निवासी ग्राम पीतपुर,सुखवीर सिंह निवासी इस्माइलपुर, प्रदीप निवासी केहड़ा,गौतम निवासी केहड़ा और फुरकान निवासी मोहम्मदपुर कुन्हारी,लक्सर शामिल हैं। सभी आरोपियों के कब्जे से कुल 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई है।पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल शूरवीर तोमर,महिला हेड कांस्टेबल स्वदेश राय,महिला हेड कांस्टेबल गजेंद्र सिंह पंवार,कांस्टेबल महेंद्र सिंह चौहान,कांस्टेबल राजेंद्र बिष्ट,कांस्टेबल राजेंद्र सिंह, कांस्टेबल सुरेश चौहान,कांस्टेबल मनोज शर्मा,कांस्टेबल किशोर नेगी और होमगार्ड इमरान शामिल रहे।