प्रदीप कुमार
पैठाणी-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार चंद्र मोहन सिंह द्वारा थाना पैठाणी का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण की शुरुआत सलामी गार्द के निरीक्षण से हुई,इसके बाद थाना परिसर का भ्रमण कर कार्यालय में रखे गए राजकीय एवं महत्वपूर्ण अभिलेखों की प्रविष्टियों का अवलोकन किया गया। अभिलेखों को समय-समय पर अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान मालखाना,बैरक,मैस,सीसीटीएनएस कक्ष एवं सीसीटीवी प्रणाली की स्थिति की जांच की गई। मालखाना निरीक्षण में सरकारी संपत्ति,शस्त्र-अस्लाह एवं कारतूसों की चिटबंदी और भौतिक सत्यापन किया गया। इस अवसर पर पुलिस कर्मियों से अस्लाह हैंडलिंग करवाई गई।साथ ही आपदा प्रबंधन से संबंधित उपकरणों की कार्यशील स्थिति की जांच कर उन्हें सदैव तैयार अवस्था में रखने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के अंत में थाना परिसर में उपस्थित पुलिस बल,होमगार्ड एवं ग्राम प्रहरियों का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में जनता के साथ मृदु और शालीन व्यवहार बनाए रखने,बीट क्षेत्र की पूर्ण जानकारी रखने,जन-पुलिस समन्वय को मजबूत करने तथा साइबर अपराध,महिला संबंधी अपराधों और अन्य महत्वपूर्ण कानूनों के प्रति जागरूकता अभियान को अधिक प्रभावी ढंग से चलाने के निर्देश दिए गए।
Spread the love
प्रदीप कुमार पैठाणी-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार चंद्र मोहन सिंह द्वारा थाना पैठाणी का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण की शुरुआत सलामी गार्द के निरीक्षण से हुई,इसके बाद थाना परिसर का भ्रमण कर कार्यालय में रखे गए राजकीय एवं महत्वपूर्ण अभिलेखों की प्रविष्टियों का अवलोकन किया गया। अभिलेखों को समय-समय पर अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान मालखाना,बैरक,मैस,सीसीटीएनएस कक्ष एवं सीसीटीवी प्रणाली की स्थिति की जांच की गई। मालखाना निरीक्षण में सरकारी संपत्ति,शस्त्र-अस्लाह एवं कारतूसों की चिटबंदी और भौतिक सत्यापन किया गया। इस अवसर पर पुलिस कर्मियों से अस्लाह हैंडलिंग करवाई गई।साथ ही आपदा प्रबंधन से संबंधित उपकरणों की कार्यशील स्थिति की जांच कर उन्हें सदैव तैयार अवस्था में रखने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के अंत में थाना परिसर में उपस्थित पुलिस बल,होमगार्ड एवं ग्राम प्रहरियों का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में जनता के साथ मृदु और शालीन व्यवहार बनाए रखने,बीट क्षेत्र की पूर्ण जानकारी रखने,जन-पुलिस समन्वय को मजबूत करने तथा साइबर अपराध,महिला संबंधी अपराधों और अन्य महत्वपूर्ण कानूनों के प्रति जागरूकता अभियान को अधिक प्रभावी ढंग से चलाने के निर्देश दिए गए।