प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दीपेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में विकासखंड बहादराबाद के न्याय पंचायत बहादुरपुर जट नेहरू मेमोरियल जूनियर हाई स्कूल में जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार शिविर में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जन कल्याणकारी योजनों से 768 क्षेत्रवासियों को लाभान्वित किया गया तथा विभिन्न विभागों के माध्यम से 187 लोगों को विभिन्न प्रमाण पत्र निर्गत किए गए,इस शिविर में 2176 लोगों द्वारा किया गया प्रतिभाग। आयोजित शिविर ने क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित 94 समस्याएं दर्ज कराई गई,जिसमें 29 समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया,शेष समस्याओं को त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष,समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति राज्यमंत्री स्तर देशराज कर्णवाल ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के निर्देशानुसार प्रदेश की सभी न्याय पंचायतों में यह अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुँचाना है तथा उनकी समस्याओं का त्वरित गति से समाधान सुनिश्चित करना है।उन्होंने कहा कि जन जन की सरकार जन जन के द्वार आयोजित हो रहे शिविरो में भारी संख्या में ग्रामीण पहुंच रहे है तथा शिविर में विभिन्न विभागों की जन-कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। इस दौरान क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 94 समस्याएं दर्ज कराई गईं,जिनमें से 29 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।जिनमें भूमि विवाद,अतिक्रमण,विद्युत विभाग के बिल,जलभराव,चकरोड़ एवं साफ-सफाई से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रहीं।उन्होंने कहा कि बहुउद्देशीय शिविर के माध्यम से क्षेत्रीय जनता को भरपूर लाभ हो रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री/भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष यतीश्वरानंद ने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व ने सरकार की कही महत्वकांक्षी योजनाएं संचालित हो रही है,उन योजनाओं का लाभ आम जन को उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है,जिसके की योजना का लाभ आमजन को उपलब्ध कराए जा सके। राज्य मंत्री एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री/भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारा शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टालों का भी निरीक्षण किया। अपर जिलाधिकारी राजस्व एवं प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को कहा कि जिन शिकायतों का जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में निस्तारित नहीं हो पाया है उन शिकायतों का तत्परता से निराकरण करना सुनाश्चित करे। शिविर में राज्य मंत्री जयपाल सिंह चौहान,उपाध्यक्ष जिला पंचायत अमित चौहान,ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी,कनिष्ठ उप प्रमुख धर्मेंद्र सिंह,खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल सहित क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधानगण,पंचायत सदस्यगण,अधिकारी व कर्मचारीगण और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Spread the love