Spread the love

श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार 

सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। थाना सिडकुल क्षेत्र में लगातार हो रही दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं का हरिद्वार पुलिस ने खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के कुल पांच दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। बीते कई दिनों से सिडकुल क्षेत्र में एक के बाद एक दोपहिया वाहन चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए जनपद स्तर पर चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। इसके बाद सिडकुल पुलिस टीम ने सभी घटनास्थलों का बारीकी से निरीक्षण किया और संदिग्ध गतिविधियों का विश्लेषण करते हुए अपराध के पैटर्न के आधार पर एक विस्तृत क्राइम ग्राफ तैयार किया। साथ ही आसपास रहने और काम करने वाले लोगों से पूछताछ कर महत्वपूर्ण सुराग जुटाए गए। लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप 8 फरवरी 2026 को गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दवा चौक सिडकुल के पास चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों आयुष पुत्र गंगाराम और रोहित पुत्र शिवराम को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई,जो डेंसो चौक क्षेत्र से चोरी की गई थी। हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ की गई,जिसमें उन्होंने मुन्जाल शोवा कंपनी के पीछे चोरी के अन्य वाहनों को छिपाकर रखने की जानकारी दी। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर तीन मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की। इस प्रकार पुलिस ने कुल पांच चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि बरामद वाहनों में से कुछ के संबंध में पहले से मुकदमे दर्ज हैं,जबकि शेष वाहनों के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी आयुष पुत्र गंगाराम निवासी बेगमपुर सादी उर्फ रामपुर जिला बिजनौर हाल निवासी बैगमपुर थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार उम्र 21 वर्ष,रोहित पुत्र शिवराम निवासी ग्राम दहलावाला जिला बिजनौर हाल निवासी बैगमपुर थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार उम्र 19 वर्ष,बरामद वाहन पांच दोपहिया वाहन जिनमें मोटरसाइकिल और स्कूटी शामिल हैं पुलिस टीम थानाध्यक्ष नितेश शर्मा,अपर उपनिरीक्षक अनिल कुमार सैनी,अपर उपनिरीक्षक संजय चौहान,हेड कांस्टेबल जितेन्द्र मलिक,हेड कांस्टेबल संजय सिंह,कांस्टेबल रोहित कुमार,कांस्टेबल जितेन्द्र तोमर,कांस्टेबल अरविन्द कुमार,कांस्टेबल मुकेश कुमार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp