श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। शारदीय कांवड़ मेले को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए हरिद्वार पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी है। इसी क्रम में 9 फरवरी 2026 को कमलदास कुटिया में मेला ड्यूटी में तैनात पुलिस बल की ब्रीफिंग आयोजित की गई,जिसमें नोडल अधिकारी शारदीय कांवड़ मेला एसपी सिटी अभय कुमार ने अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पूरे मेला क्षेत्र को 9 जोन और 19 सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन और सेक्टर में तैनात अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां स्पष्ट रूप से सौंपी गई हैं ताकि मेले के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और कांवड़ियों को सुरक्षित वातावरण मिल सके। ब्रीफिंग के दौरान पुलिस बल को बताया गया कि ड्यूटी 12 घंटे की होगी,जिसमें पहली पाली सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक और दूसरी पाली शाम 7 बजे से सुबह 8 बजे तक रहेगी। किसी भी कांवड़िये के घायल या बीमार होने की स्थिति में तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान डंडा और बरसाती साथ रखने को कहा गया है। हरकी पैड़ी और आसपास के पुलों पर विशेष सतर्कता बरतने,अतिक्रमण रोकने और नदी में छलांग लगाने जैसी घटनाओं पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। डाक कांवड़ वाहनों में डीजे को बाहर निकालने पर रोक रहेगी और कांवड़ की ऊंचाई 12 फुट से अधिक नहीं होने दी जाएगी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यातायात योजना लागू की गई है। हाईवे पर जाम न लगे,इसके लिए सभी अधिकारियों को ट्रैफिक डायवर्जन प्लान का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत उच्चाधिकारियों और कंट्रोल रूम को देने को कहा गया है। जेबकतरों और चेन छीनने वालों पर नजर रखने के लिए प्रमुख स्थानों पर सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम को अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर कड़ी नजर रखने और समय रहते उनका खंडन करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस बल को कांवड़ियों के साथ विनम्र और मधुर व्यवहार रखने तथा किसी भी विवाद को आपसी संवाद और सौहार्द से सुलझाने पर जोर दिया गया है। ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन के अनावश्यक प्रयोग पर भी रोक लगाई गई है। साथ ही होटल,धर्मशालाओं और मेला क्षेत्र में अतिक्रमण पर नियमित जांच के निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी,प्रभारी निरीक्षक,पीएसी सहित विभिन्न इकाइयों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। मेले में तैनात बल का विवरण पुलिस उपाधीक्षक 7,निरीक्षक 4,उपनिरीक्षक एवं सहायक उपनिरीक्षक 47,कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल 160 पुरुष व 49 महिला,यातायात पुलिस के 3 निरीक्षक और 15 उपनिरीक्षक,पीएसी और आईआरबी की 3 कंपनी और 1 प्लाटून,बम निरोधक दस्ता 1 टीम,जल पुलिस और गोताखोर 16 कर्मी,एसडीआरएफ की 3 टीम तथा वन विभाग की 3 टीम तैनात की गई
Spread the love