Spread the love

श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार 

रूडकी-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली रूडकी पुलिस ने गंभीर अपराध के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई 7 फरवरी 2026 को की गई। पीड़िता द्वारा कोतवाली रूडकी में दी गई तहरीर के अनुसार आरोप लगाया गया कि मेहरबान पुत्र मकसूद ने उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस दौरान उसके साथ मौजूद दानिश पुत्र सुक्का और अब्दुल रहमान उर्फ दुल्ला पुत्र जमील ने पीड़िता की अश्लील वीडियो बनाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए हरिद्वार पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए,जिसके बाद विशेष टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम ने गहन छानबीन और सुरागरसी के बाद 7 फरवरी 2026 को मेहरबान पुत्र मकसूद निवासी ग्राम जौरासी, कोतवाली रूडकी,जनपद हरिद्वार तथा अब्दुल रहमान उर्फ दुल्ला पुत्र जमील निवासी जौरासी,थाना रूडकी,जनपद हरिद्वार को उनके ठिकानों से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया,जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया ।पुलिस द्वारा मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त मेहरबान पुत्र मकसूद निवासी ग्राम जौरासी कोतवाली रूडकी जनपद हरिद्वार,अब्दुल रहमान उर्फ दुल्ला पुत्र जमील निवासी जौरासी थाना रूडकी जनपद हरिद्वार,पुलिस टीम उप निरीक्षक अंशु चौधरी,कांस्टेबल 656 प्रदीप,कांस्टेबल 1310 अनूप लिंगवाल,महिला कांस्टेबल दीपा शर्मा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp