श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार ज्वालापुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। ज्वालापुर पुलिस ने नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 7 फरवरी 2026 को चेकिंग के दौरान की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने ज्वाला दास आश्रम के पास मोहल्ला कड़च्छ क्षेत्र से जगपाल पुत्र हरि सिंह निवासी मोहल्ला कैथवाड़ा कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 50 पव्वे देशी शराब माल्टा मार्का बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा आरोपी से अवैध शराब के स्रोत और इससे जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त जगपाल पुत्र हरि सिंह निवासी मोहल्ला कैथवाड़ा कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार,पुलिस टीम कांस्टेबल अमित गौड,कांस्टेबल राजेश बिष्ट।
Spread the love
श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
ज्वालापुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। ज्वालापुर पुलिस ने नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 7 फरवरी 2026 को चेकिंग के दौरान की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने ज्वाला दास आश्रम के पास मोहल्ला कड़च्छ क्षेत्र से जगपाल पुत्र हरि सिंह निवासी मोहल्ला कैथवाड़ा कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 50 पव्वे देशी शराब माल्टा मार्का बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा आरोपी से अवैध शराब के स्रोत और इससे जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त जगपाल पुत्र हरि सिंह निवासी मोहल्ला कैथवाड़ा कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार,पुलिस टीम कांस्टेबल अमित गौड,कांस्टेबल राजेश बिष्ट।