Spread the love

श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार 

हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के देहरादून में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पद पर स्थानांतरण होने पर कैम्प कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जनपद के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके नेतृत्व अनुशासित कार्यशैली और जनहित में लिए गए निर्णयों की सराहना की। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने कार्यकाल में प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ रही। विभिन्न अभियानों के माध्यम से अपराध नियंत्रण और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां दर्ज की गईं। समारोह के दौरान उन्होंने हरिद्वार में मिले सहयोग के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार जताया और आगे भी कर्तव्यनिष्ठा व ईमानदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। भावुक माहौल में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित स्टाफ ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp