Spread the love

श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार 

जखोली/श्रीनगर गढ़वाल। विकासखण्ड जखोली के नागेंद्र इंका बजीरा लस्या में विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी के प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह भण्डारी छात्र छात्राओं के पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए। विधायक प्रतिनिधि भूपेन्द्र भण्डारी ने छात्र छात्राओं को परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए बहुत ही प्रेरणादायक सम्बोधन किया है। इस अवसर पर उन्होंने छात्र छात्राओं को बेहतर भविष्य निर्माण के टिप्स दिए हैं। उन्होंने विधायक निधि से दो कक्षा कक्ष निर्माण की घोषणा की है। विधायक प्रतिनिधि भूपेन्द्र सिंह भंडारी ने विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया है। इस अवसर पर उन्होंने विशेष रूप से विद्यालय के कनिष्ठ सहायक सतीश राणा को भारत माता की मूर्ति बनाने पर अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष विकासखण्ड जखोली मुख्यालय में तीन दिवसीय लस्या महोत्सव का आयोजन 27 मार्च से शुरू किया जायेगा जिसमें सभी विद्यालयों की सांस्कृतिक टीमें हिस्सा लेंगी। भूपेंद्र भण्डारी ने बताया है कि रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी के मार्गदर्शन में आयोजित किए जाने वाले लस्या महोत्सव का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। उन्होंने सभी स्थानीय लोगों से लस्या महोत्सव में शामिल होने का आग्रह किया है। इस अवसर पर भाजपा जखोली मण्डल उपाध्यक्ष संजयपाल नेगी ने विद्यालय को 30 सेट फर्नीचर देने की घोषणा की है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य बीरेंद्र सिंह राणा ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन करते हुए आभार व्यक्त किया है। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य बीरेंद्र सिंह राणा वरिष्ठ प्रवक्ता शोवेन्द्र शाह रश्मि नेगी भरत सिंह चौहान प्रीति बिष्ट गौतम भट्ट अनिल कुमार स्नेही उत्तमा योगेश उनियाल सतीश राणा मोर सिंह पुण्डीर विजय सिंह चौहान विजयलक्ष्मी रविंद्र सिंह नेगी सुमानी देवी मंगला देवी सहित विद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक भरत सिंह चौहान ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *