श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार बहादराबाद-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत कोतवाली बहादराबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संघन चेकिंग के दौरान पुलिस ने चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और अवैध 312 बोर तमंचे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। 13 फरवरी 2026 की रात प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में बहादराबाद क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान वायरलेस सेट के माध्यम से थाना श्यामपुर क्षेत्र से स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल चोरी होने की सूचना फ्लैश हुई। पथरी रोह पुल चेकपोस्ट के पास चेकिंग के दौरान बहादराबाद की ओर से आ रही बिना नंबर की संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका गया। चेसिस नंबर के आधार पर जांच करने पर मोटरसाइकिल का नंबर यूके 18 पी 5914 पाया गया जो कुछ समय पूर्व थाना श्यामपुर क्षेत्र से चोरी हुई थी। सख्ती से पूछताछ में चालक ने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम सोनू शाह पुत्र फरमान निवासी ग्राम इस्सेपूरा थाना कीरतपुर जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 27 वर्ष बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध 312 बोर तमंचा भी बरामद हुआ। आरोपी के विरुद्ध थाना श्यामपुर में मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में मुकदमा संख्या 19 वर्ष 2026 दर्ज है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की मंशा से क्षेत्र में घूम रहा था। आरोपी सोनू शाह पुत्र फरमान निवासी ग्राम इस्सेपूरा थाना कीरतपुर जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश।पुलिस टीम वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन बिष्ट उपनिरीक्षक अमित नौटियाल कांस्टेबल प्रीतम तोमर कांस्टेबल बलवंत पीआरडी अमजद मलिक।
Spread the love
श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
बहादराबाद-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत कोतवाली बहादराबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संघन चेकिंग के दौरान पुलिस ने चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और अवैध 312 बोर तमंचे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। 13 फरवरी 2026 की रात प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में बहादराबाद क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान वायरलेस सेट के माध्यम से थाना श्यामपुर क्षेत्र से स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल चोरी होने की सूचना फ्लैश हुई। पथरी रोह पुल चेकपोस्ट के पास चेकिंग के दौरान बहादराबाद की ओर से आ रही बिना नंबर की संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका गया। चेसिस नंबर के आधार पर जांच करने पर मोटरसाइकिल का नंबर यूके 18 पी 5914 पाया गया जो कुछ समय पूर्व थाना श्यामपुर क्षेत्र से चोरी हुई थी। सख्ती से पूछताछ में चालक ने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम सोनू शाह पुत्र फरमान निवासी ग्राम इस्सेपूरा थाना कीरतपुर जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 27 वर्ष बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध 312 बोर तमंचा भी बरामद हुआ। आरोपी के विरुद्ध थाना श्यामपुर में मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में मुकदमा संख्या 19 वर्ष 2026 दर्ज है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की मंशा से क्षेत्र में घूम रहा था। आरोपी सोनू शाह पुत्र फरमान निवासी ग्राम इस्सेपूरा थाना कीरतपुर जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश।पुलिस टीम वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन बिष्ट उपनिरीक्षक अमित नौटियाल कांस्टेबल प्रीतम तोमर कांस्टेबल बलवंत पीआरडी अमजद मलिक।