Spread the love

श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार 

हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार में पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात पद पर तैनात रहे जितेंद्र कुमार मेहरा के बागेश्वर में पुलिस अधीक्षक पद पर स्थानांतरण होने पर पुलिस परिवार की ओर से विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। समारोह के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस कर्मियों ने उनके कार्यकाल की सराहना की। कहा गया कि उनके नेतृत्व में अपराध नियंत्रण यातायात प्रबंधन और विभिन्न अभियानों में उल्लेखनीय सफलता मिली। टीम भावना के साथ कार्य करते हुए उन्होंने अधीनस्थों का मार्गदर्शन किया और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। अपने संबोधन में जितेंद्र कुमार मेहरा ने हरिद्वार में मिले सहयोग और अनुभव के लिए पुलिस परिवार का आभार जताया। उन्होंने सभी को कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते रहने का संदेश दिया। समारोह के अंत में पुलिस परिवार ने उनके सफल कार्यकाल के लिए धन्यवाद देते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp