श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा जिला पौड़ी गढ़वाल द्वारा श्रीनगर मंडल कार्यालय में बजट 2026 के संदर्भ में श्रमिक संवाद कार्यक्रम तथा नवीन मंडल अध्यक्षों के स्वागत एवं सम्मान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गढ़वाल संयोजक जी तोमर जिला प्रभारी मधु खुगशाल जिला अध्यक्ष जगमोहन नेगी जिला महामंत्री गणेश भट्ट मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल मंडल महामंत्री शुभम प्रभाकर राजेश्वरी पुरी उमा गुनसोला शशि पवार सविता पवार दिनेश उनियाल सूर्य प्रकाश झाबर सिंह मीना असवाल सहित श्रीनगर ओबीसी मंडल अध्यक्ष साहिल गोस्वामी खिर्सू मंडल अध्यक्ष शिव सिंह रावत पौड़ी नगर मंडल अध्यक्ष सविता लिंगवाल कोट मंडल अध्यक्ष किरण लिंगवाल और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने बजट 2026 को श्रमिकों गरीबों युवाओं किसानों और आमजन के हित में ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट देश के समग्र और संतुलित विकास को गति देगा। ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष जगमोहन नेगी ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत जनहितकारी बजट की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के दौरान श्रमिक संवाद के माध्यम से श्रमिकों से जुड़ी विभिन्न योजनाओं रोजगार के अवसरों और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का फूलमालाओं और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव गांव तक पहुंचाया जाएगा। क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए डॉ.धन सिंह रावत के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ।
Spread the love