श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के यूजीसी मालवीय मिशन टीचर्स ट्रेनिंग सेंटर एमएमटीसी की ओर से भारतीय ज्ञान परंपरा के पाठ्यक्रम में प्रभावी एकीकरण के उद्देश्य से 16 फरवरी से विशेष क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। एमएमटीसी के निदेशक प्रो.डीएस नेगी ने बताया कि शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा प्रायोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 16 से 21 फरवरी तक अकादमिक क्रियाकलाप केंद्र चौरास परिसर में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों से 55 संकाय सदस्य तथा विश्वविद्यालय नगर से 45 शोधार्थी प्रतिभाग करेंगे।यूजीसी की ओर से केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रो सुब्रमण्यम को कार्यक्रम की संपूर्ण अवधि के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समन्वयक के रूप में डॉ.अमरजीत सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Spread the love