प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। चमोली जनपद को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत ज्योतिर्मठ कोतवाली पुलिस और विशेष कार्य बल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को भारी मात्रा में चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट के पर्यवेक्षण में 20 फरवरी 2026 को पुलिस और विशेष कार्य बल की टीम करछो रोड पर गश्त कर रही थी। क्रेशर से आगे गदेरे के पास दो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर छिपने का प्रयास करने लगे। संदेह होने पर टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बीरबल फर्स्वाण निवासी ग्राम पाणा डाकघर ईराणी कोतवाली चमोली उम्र 20 वर्ष तथा अजब सिंह निवासी ग्राम पाणा डाकघर ईराणा कोतवाली चमोली उम्र 49 वर्ष के रूप में हुई। तलाशी के दौरान बीरबल फर्स्वाण के पास से 1 किलो 100 ग्राम तथा अजब सिंह के पास से 550 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई। कुल 1 किलो 650 ग्राम चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 65 हजार रुपये आंकी गई है। बरामदगी के आधार पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध ज्योतिर्मठ कोतवाली में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 8 और 20 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि युवाओं को नशे की ओर धकेलने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी और अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान और अधिक सख्ती से चलाया जाएगा। पुलिस टीम में शामिल सदस्य वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद रावत उपनिरीक्षक सतेन्द्र बुटोला अपर उपनिरीक्षक भूपेन्द्र मुख्य आरक्षी किरणपाल आरक्षी दिलबर सिंह आरक्षी सलमान आरक्षी रविकांत।
Spread the love