प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने 20 फरवरी 2026 को चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस टीम द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर गेट के पास सराय रोड क्षेत्र में जांच की जा रही थी। इसी दौरान आदित्य कुमार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से 52 पव्वे देशी शराब माल्टा मार्का बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध ज्वालापुर कोतवाली में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आदित्य कुमार पुत्र संजय कुमार निवासी मोहल्ला कडच्छ निकट रविदास मंदिर कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में शामिल सदस्य कांस्टेबल अरुण कोटनाला कांस्टेबल अंकुर चौधरी।
Spread the love