Spread the love

प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी गढ़वाल/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार ने सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई प्रभावी बनाने तथा न्यायालयों से प्राप्त गैर जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इन निर्देशों के क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस ने अलग-अलग मामलों में वांछित दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में बलवंत पुत्र दयाल सिंह निवासी आमसौड़ कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल और सुखदेव खंतवाल पुत्र ओमप्रकाश निवासी कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल शामिल हैं। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे। इनमें बलवंत एक मामले में वांछित था जबकि सुखदेव खंतवाल को चेक बाउंस के मामले में जारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मेहराजुद्दीन और उपनिरीक्षक किशनदत्त शर्मा के साथ हेड कांस्टेबल बबलू गोस्वामी हेड कांस्टेबल देवेंद्र कांस्टेबल संजीव और कांस्टेबल दुष्यंत शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *