Spread the love

प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिडकुल पुलिस ने 21 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने सिडकुल स्थित राठौर प्लाजा के सामने जाने वाली सड़क पर घेराबंदी कर मुनीर नामक युवक को पकड़ा।तलाशी के दौरान उसके पास से 5.31 ग्राम स्मैक बरामद हुई।बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुनीर पुत्र शमशाद निवासी नगला इमरती कोतवाली रूड़की जनपद हरिद्वार उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस टीम में शामिल सदस्य उप निरीक्षक बबलू चौहान कांस्टेबल विरेन्द्र चौहान कांस्टेबल कुलदीप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp