प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद हरिद्वार पुलिस द्वारा संचालित जागरूकता अभियान पुलिस आपके द्वार के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। इसी क्रम में भगवानपुर पुलिस द्वारा 26 फरवरी 2026 को प्रीतम इंटर प्राइजेज कम्पनी रायपुर भगवानपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कानूनों गौरा शक्ति एप उत्तराखंड पुलिस एप आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 महिला हेल्पलाइन 1090 और 1091 साइबर अपराध से बचाव तथा हेल्पलाइन 1930 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही छेड़छाड़ घरेलू हिंसा और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया समझाई गई।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे बिना संकोच पुलिस से संपर्क करें।पुलिस सदैव सहायता और सुरक्षा के लिए तत्पर है।आत्मरक्षा के सामान्य उपायों और सतर्कता संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए गए।स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज में सुरक्षा और विश्वास बढ़ाने वाला कदम बताया तथा भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की।
Spread the love