प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद हरिद्वार पहुंचे सचिव आवास आर.राजेश कुमार ने शहर में प्रस्तावित 21 किलोमीटर मेट्रो पीआरटी पॉड टैक्सी परियोजना का संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान प्रबंध निदेशक उत्तराखण्ड मेट्रो रेल कॉरपोरेशन बृजेश कुमार मिश्रा ने अवगत कराया कि परियोजना की कुल लंबाई 20.74 किमी है जिसमें 21 स्टेशन प्रस्तावित हैं।परियोजना को 15 फरवरी 2023 को उत्तराखण्ड सरकार के मंत्रिमंडल द्वारा अनुमोदन प्रदान किया जा चुका है। परियोजना हेतु कुल 4.8743 हेक्टेयर भूमि प्रस्तावित है जिसमें 0.8949 हेक्टेयर निजी भूमि तथा 0.038 हेक्टेयर रेलवे भूमि शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि परियोजना के क्रियान्वयन से हरिद्वार शहर में यातायात जाम की समस्या का समाधान होगा। यह ऑन-डिमांड चालक-रहित एवं पूर्णत स्वचालित प्रणाली होगी जो विद्युत आधारित होने से पर्यावरण के अनुकूल रहेगी तथा कार्बन उत्सर्जन में कमी लाएगी। नियंत्रित गाइडवे पर संचालन होने से सुरक्षा स्तर भी उच्च रहेगा और कम भूमि की आवश्यकता होगी। सचिव आवास ने भारत माता मंदिर से प्रारंभ होकर शांतिकुंज मोतीचूर खड़खड़ी-भीमगोड़ा होते हुए ललतारों ब्रिज तक प्रस्तावित कॉरिडोर का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन पार्किंग स्थलों एवं आवश्यक भूमि पर विस्तृत चर्चा की गई।इसके पश्चात वाल्मीकि चौक मनसा देवी रोपवे गेट अपर रोड होते हुए हर की पौड़ी क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। हर की पौड़ी स्टेशन पर समीक्षा के उपरांत दीनदयाल पार्किंग स्थल पर प्रस्तावित इंटीग्रेटेड रोपवे मां चंडी देवी एवं मनसा देवी मंदिर के लोअर टर्मिनल का सर्वेक्षण कर संरेखण पर विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद हर की पौड़ी से ललतारों ब्रिज वाल्मीकि चौक होते हुए ऋषिकुल एवं सीतापुर क्षेत्र तक प्रस्तावित स्टेशन तथा पार्किंग/डीपो हेतु चिन्हित भूमि का निरीक्षण किया गया। सचिव आवास आर.राजेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार हरिद्वार शहर में प्रस्तावित पॉड टैक्सी परियोजना को शीघ्र प्रारंभ किया जाए।उन्होंने परियोजना से संबंधित राजकीय भूमि के हस्तांतरण/अधिग्रहण की कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि कार्य समयबद्ध रूप से शुरू हो सके। निरीक्षण के दौरान निगम के निदेशक वित्त संजीव मेहता संयुक्त महाप्रबंधक एचआर कृष्णानंद शर्मा संयुक्त महाप्रबंधक सिविल जयनंदन सिंहा सहायक प्रबंधक सिविल अजयबीर सिंह नेगी सेक्शन इंजीनियर सौरभ पटवाल सर्वेयर हरिओम सिंह सहित निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Spread the love