प्रदीप कुमार
देवप्रयाग-कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विधानसभा देवप्रयाग क्षेत्र के कीर्तिनगर के निकट रामपुर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी देखने को मिली और मातृशक्ति का उत्साह पूरे आयोजन में साफ झलकता रहा। कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा जिससे पूरा वातावरण उत्साह और उमंग से भर गया। कार्यक्रम में देवप्रयाग के विधायक विनोद कंडारी ने उपस्थित मातृशक्ति को संबोधित करते हुए समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका और उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज की महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का प्रदर्शन कर रही हैं और समाज के विकास में अहम भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने महिलाओं को शिक्षा स्वावलंबन और सामाजिक भागीदारी के लिए आगे आने का आह्वान भी किया। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन और पारंपरिक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। इन प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में भक्ति और सांस्कृतिक रंग भर दिया। महिलाओं की सहभागिता और उत्साह ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की प्रतिभाशाली बेटियों को भी सम्मानित किया गया। अंडर-14 वॉलीबॉल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाली खिलाड़ी आराध्य पोखरिया और पीरियांशी पड़ियार को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।इस सम्मान से कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने दोनों बेटियों का उत्साहवर्धन किया और उनकी उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया। कार्यक्रम में देवप्रयाग नगर पालिका अध्यक्ष ममता देवी ब्लॉक प्रमुख कीर्तिनगर अचला खड़ेलवाल महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता सिलवाल ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सरिता पुंडीर कीर्तिनगर एसडीएम मंजू राजपूत पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष पिंकी लिगवाल कांति पुंडोरा महिला मोर्चा अध्यक्ष ग्रामीण जयंती भट्ट दुर्गा रावत पूर्व जिला पंचायत सदस्य भवानी रावत पूर्व प्रधानाचार्य प्रियंका जायरा कनिष्ठ प्रमुख जिला महामंत्री अनु प्रमोर्चा सविता साह तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य अंजलि चौहान सहित अनेक गणमान्य महिलाएं और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया और महिलाओं को समाज में अपनी भागीदारी और भूमिका को और अधिक मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
Spread the love