प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड के लोकपर्व फूलदेई के अवसर पर फूलदेई सामाजिक एवं सांस्कृतिक कला मंच समिति की ओर से नगर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम और शोभायात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम महापौर आरती भंडारी भी शामिल हुईं और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में पूरे शहर में आकर्षक शोभायात्रा निकाली। यह शोभायात्रा श्रीनगर के सरस्वती शिशु मंदिर से शुरू होकर मुख्य मार्ग गुरुद्वारा रोड गोला बाजार गणेश बाजार और बदरीनाथ हाईवे से होते हुए आदित्य वेडिंग पॉइंट में संपन्न हुई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड के पारंपरिक पर्व और सांस्कृतिक धरोहर हमारी पहचान हैं। इन्हें आगे बढ़ाने और संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को संकल्पित होना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान फूलदेई सामाजिक एवं सांस्कृतिक कला मंच समिति की ओर से भागीरथी देवी गिरि की स्मृति में आयोजित स्वाणी फुल्यारी प्रतियोगिता-2026 के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में स्थापना नेगी परिष्कारम पब्लिक स्कूल श्रीकोट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अग्रिमा भट्ट सेंट थेरेसा कॉन्वेंट स्कूल द्वितीय और आकांक्षा चौहान मास्टरमाइंड पब्लिक स्कूल श्रीनगर तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम में समिति के संरक्षक महंत नितिन पुरी अध्यक्ष अनूप बहुगुणा वीरेंद्र रतूड़ी और महेश गिरी सहित समिति के सदस्यों ने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग पूनम कठैत ब्लॉक प्रमुख खिर्सू अनिल भंडारी पार्षद दिनेश असवाल वासुदेव कंडारी लखपत भंडारी विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं अभिभावक और शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Spread the love