Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार के कनखल स्थित जगतगुरु आश्रम पहुंचे जहां उन्होंने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया और उनका कुशलक्षेम जाना। कार्यक्रम के दौरान आश्रम में उपस्थित संतों और श्रद्धालुओं ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp