प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में आमजन को सामाजिक और कानूनी विषयों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पौड़ी पुलिस द्वारा जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में पुलिस टीमें विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक कर रही हैं। इसी क्रम में थाना सतपुली पुलिस टीम ने राजकीय महाविद्यालय कल्जीखाल में कार्यक्रम आयोजित कर एनएसएस के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने साइबर अपराध से बचाव डिजिटल अरेस्ट जैसे नए साइबर फ्रॉड के तरीकों नशे और मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव यातायात नियमों का पालन और नए आपराधिक कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।इसके साथ ही महिला सुरक्षा गुड टच और बैड टच पोक्सो अधिनियम तथा आपातकालीन सेवाओं डायल 112 महिला हेल्पलाइन 1090 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में भी जागरूक किया गया। पुलिस ने छात्र-छात्राओं से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत संबंधित हेल्पलाइन पर सूचना दें।
Spread the love