Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। सामाजिक संस्था भागीरथी कला संगम के सदस्यों ने रामलीला मैदान के पास स्वच्छता अभियान चलाकर क्षेत्र की सफाई की। समिति के सदस्यों ने सुबह करीब 7 बजे एकत्र होकर आसपास फैले कूड़े को इकट्ठा किया और नगर निगम की गाड़ी में डलवाया। संस्था के अध्यक्ष और स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेंद्र प्रसाद बर्थवाल ने कहा कि एक ओर देश प्रगति की ओर बढ़ रहा है वहीं कुछ लोग खाली स्थानों पर कूड़ा और घर का अन्य सामान फेंककर आसपास के वातावरण को गंदा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस स्थान पर कांच की बोतलें प्लास्टिक का सामान प्लास्टिक की बोतलें और विभिन्न प्रकार के रैपर बड़ी मात्रा में पड़े हुए थे जिससे वहां कूड़े के कई ढेर लग गए थे। उन्होंने कहा कि स्वच्छता बनाए रखना केवल सरकार या संस्थाओं की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपने शहर और पर्यावरण को स्वच्छ रखने में सहयोग करे। यदि सभी लोग अपनी जिम्मेदारी समझें तो शहर और प्रदेश को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है। इस अवसर पर संस्था के डायरेक्टर और मीडिया प्रभारी मदन गडोई वरिष्ठ संरक्षक भगत सिंह बिष्ट संरक्षक किशोरी लाल नौटियाल कोषाध्यक्ष हरेंद्र तोमर सहसचिव रवींद्र पुरी सांस्कृतिक संयोजक प्रमोद कुमार तथा नगर निगम से दिनेश और गणेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp