Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार के ब्रह्मपुरी में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने के मामले में कोतवाली नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो वांछित आरोपियों को वारदात के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को बिल्केश्वर तिराहे से हिरासत में लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 नवंबर 2026 को करन चौहान निवासी ब्रह्मपुरी हरिद्वार ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कुछ व्यक्तियों ने उन्हें जान से मारने की नीयत से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए सुरागरसी और पतारसी के आधार पर 2 नवंबर 2026 को मामले में वांछित दो आरोपियों को बिल्केश्वर तिराहे हरिद्वार से हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सत्यम झा पुत्र श्यामसुन्दर निवासी मिश्रा गली ब्रह्मपुरी हरिद्वार उम्र 23 वर्ष तथा शिवम उर्फ काली उर्फ गुमित पुत्र कालू निवासी गुजराती गली ब्रह्मपुरी हरिद्वार उम्र 23 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा और वरिष्ठ उपनिरीक्षक नन्दकिशोर ग्वाड़ी के साथ उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार तथा कांस्टेबल हसलवीर सिंह और अजय पंवार एवं जीवन तिवाड़ी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *