Spread the love

प्रदीप कुमार
जखोली/श्रीनगर गढ़वाल। विकासखण्ड जखोली मुख्यालय में जखोली चौरा मोटर मार्ग के प्रवेश द्वार पर निर्मित शहीद नरेन्द्र सिंह नेगी स्मृति द्वार का रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी के जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र सिंह भण्डारी व जिला पंचायत सदस्य नीता बुटोला ने लोकार्पण किया है। इस मौके पर उपस्थित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने विधायक के जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र सिंह भण्डारी को ममणी जखोली चौंरा मोटर मार्ग का नाम शहीद नरेन्द्र सिंह नेगी के नाम रखने का प्रस्ताव दिया है। जिसे विधायक के जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र सिंह भण्डारी ने कहा है कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। सोमवार को विधायक भरत सिंह चौधरी के जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र सिंह भण्डारी व जिला पंचायत सदस्य नीता बुटोला ने ग्राम कपणियां के 5वीं गढ़वाल राइफल्स के शहीद नरेन्द्र सिंह नेगी को श्रद्धाजंलि देकर जिला पंचायत की 6.50 लाख रुपए राज्य वित्त से निर्मित शहीद नरेन्द्र सिंह नेगी स्मृति शौर्य द्वार का लोकार्पण किया है। कार्यक्रम में विधायक के जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र सिंह भण्डारी ने कहा कि लस्या बांगर सिलगढ़ सहित कई अन्य गांवों को ब्लॉक मुख्यालय से जोड़ने वाले ममणी जखोली चौंरा मोटर मार्ग का नाम शहीद नरेन्द्र सिंह नेगी के नाम पर रखने हेतु कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने सैनिकों के हितों में प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाएं लोगों को गिनाई। कार्यक्रम के आयोजक शहीद के भाई शिवराज सिंह नेगी धनपाल सिंह नेगी एवं प्रधान विनीता देवी पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रोफेसर महावीर सिंह नेगी दिगपाल नेगी पूर्व प्रधान महावीर पंवार ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का आभार जताते हुए कहा कि यह शहीद स्मृति द्वार लोगों को देश पर प्राण न्यौछावर करने वाले शहीद नरेन्द्र सिंह नेगी का स्मरण करवाता रहेगा। इस मौके पर शहीद नरेन्द्र सिंह नेगी की नवदम्पत्ति पुत्री अम्बिका व दामाद विकास राणा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि राघव नेगी दिगपाल नेगी दयाल सिंह खण्डा वरुण रावत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp