प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने बताया कि 17 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ आयुर्वेद विज्ञान संस्थान बिलासपुर छत्तीसगढ़ के एमबीबीएस के छात्रों द्वारा जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण हरिद्वार का भ्रमण किया गया। इस दौरान आपदा प्रबंधन अधिकारी द्वारा जनपद स्तर पर किए जाने वाले आपदा प्रबंधन कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही मास्टर ट्रेनर मनोज कंडियाल द्वारा छात्रों को जनपद में संभावित और घटित होने वाली आपदाओं उनकी रोकथाम के लिए की जाने वाली तैयारियों तथा आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया के संबंध में जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से आए चिकित्सक द्वारा आपदा के दौरान आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं तथा आपदा अस्पताल प्रबंधन के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।
