प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। एग्रीस्टैक योजना और नक्शा प्रोजेक्ट के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा को लेकर जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि निवेशों की जानकारी संकलन और नक्शा प्रोजेक्ट से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। समीक्षा के दौरान नरेंद्रनगर क्षेत्र में नक्शा प्रोजेक्ट की प्रगति अंश निर्धारण डिजिटल फसल सर्वे और किसान पंजीकरण की अद्यतन स्थिति पर विचार किया गया। अधिकारियों ने बताया कि कीर्तिनगर और गजा तहसीलों में कार्य शत प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है जबकि देवप्रयाग तहसील लक्ष्य के करीब पहुंच चुकी है। अन्य तहसीलों को निर्धारित समय के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में एडीएम अवधेश कुमार सिंह मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी जिला उद्यान अधिकारी अरविंद शर्मा तहसीलदार धीरज राणा उपस्थित रहे जबकि अन्य उपजिलाधिकारी और तहसीलदार वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।
