प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन के उद्देश्य से जनपद रुद्रप्रयाग में आयोजित फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 23 मार्च से 25 मार्च तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण जिला स्तर के मास्टर ट्रेनर लोकेन्द्र बिष्ट मुख्य कृषि अधिकारी तथा नितीश रावत एवं गौरव पुरोहित जनगणना निदेशालय देहरादून से नामित मास्टर ट्रेनरों के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को भवन गणना एवं व्यक्ति गणना के विभिन्न चरणों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण के अंतिम दिवस पर पूर्व दिवस की गतिविधियों का पुनरावलोकन करते हुए फील्ड ट्रेनरों की समझ को और अधिक सुदृढ़ किया गया। इसी क्रम में आज विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत संदर गाँव में एचएलओ (हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन) ऐप का प्रायोगिक प्रशिक्षण (हैंड्स-ऑन) आयोजित किया गया। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा जनगणना कार्य के प्रति जागरूकता प्रदर्शित की। ग्राम प्रधान द्वारा भी कार्यक्रम के सफल संचालन में सराहनीय सहयोग प्रदान किया गया। प्रशिक्षण को प्रभावी बनाने हेतु पूरे गाँव को तीन एचएलओ ब्लॉकों में विभाजित किया गया तथा 16 फील्ड ट्रेनरों की 3 टीमों का गठन किया गया। इसके उपरांत सभी टीमों द्वारा गाँव के विभिन्न परिवारों से संपर्क कर जनगणना 2027 के प्रथम चरण से संबंधित प्रश्नों का व्यावहारिक अभ्यास किया गया। उल्लेखनीय है कि जनपद में जनगणना 2027 का प्रथम चरण दिनांक 24 अप्रैल से 25 मई के मध्य संचालित किया जाएगा जिसके लिए यह प्रशिक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।
Spread the love