प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल के भरसार में आयोजित दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) के आगमन पर पौड़ी पुलिस के जवानों ने सैरिमोनियल वर्दी में उत्कृष्ट सलामी प्रस्तुत की। अपर उपनिरीक्षक कमल किशोर के नेतृत्व में सजी गार्द ने अनुशासन बेहतरीन टर्नआउट और प्रभावशाली प्रस्तुति का परिचय दिया। गार्द की इस शानदार प्रस्तुति को देखकर राज्यपाल ने जवानों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। राज्यपाल की प्रशंसा पाकर गार्द में तैनात पुलिस कर्मी उत्साहित और गौरवान्वित नजर आए।
