प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। पुलिस कार्यालय गोपेश्वर में 29 मार्च 2026 को भावुक माहौल के बीच निरीक्षक अभिसूचना इकाई सचिन चौहान के टिहरी तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गोपेश्वर नरेश राठौर के देहरादून स्थानांतरण पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार मौजूद रहे। विदाई समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक ने दोनों अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच भी दोनों अधिकारियों ने मुस्कुराते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया और उच्च मनोबल व सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कार्य किया। उनके कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। स्थानांतरित अधिकारियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए जनपद में बिताए समय को याद किया और अधिकारियों व कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यहां मिला सहयोग उनके लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा और पुलिस उपाधीक्षक चमोली मदन सिंह बिष्ट ने भी दोनों अधिकारियों की कार्यशैली नेतृत्व क्षमता और प्रभावी पुलिसिंग की सराहना करते हुए अपने अनुभव साझा किए और नई तैनाती के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में जनपद के सभी थाना प्रभारी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
Spread the love