Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ स्वच्छ सुंदर जनपद बनाए जाने की दिशा में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित निरंतर प्रयासरत है तथा विगत 05 माह से जनपद में चलाया जा रहा सफाई अभियान इस अभियान को ओर गति देने के लिए एवं चार धाम यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देशन में आज जनपद के शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक विशेष सफाई अभियान का शुभारंभ किया गया इस अभियान की सफलता के लिए जिलाधिकारी द्वारा तैनात किए गए नोडल अधिकारियों ने अपने अपने क्षेत्रों में वृहद सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में सभी नोडल अधिकारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में वृहद सफाई अभियान में उत्साह से भागीदारी करते हुए सफाई का कार्य कराया गया तथा जनपद हरिद्वार को साफ स्वच्छ जनपद बनाने दिशा में अहम भागीदारी की जा रही है। आज शुरू किए गए अभियान में होम्योपैथी विभाग द्वारा जनपद में संचालित हो रहे सभी होम्योपैथी चिकित्सालयों में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें 5.900 किलो सूखा कूड़ा तथा 3.680 किलो गीला कूड़ा एकत्रित किया गया तथा आयुर्वेदिक विभाग द्वारा भी अपने अपने कार्यालयों एवं क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया। इसके साथ ही पीआरडी के माध्यम से महिला मंगल दल एवं युवा मंगल दल द्वारा भी सफाई अभियान चलाया गया।आयुर्वेदिक विश्व विद्यालय द्वारा ऋषिकुल परिसर में स्वच्छ अभियान चलाया गया नगर निगम क्षेत्रांतर्गत सभी नगर निगम नगर पंचायत नगर पालिका एवं विकास खंडों एवं ग्राम पंचायतों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में वृहद सफाई अभियान चलाया गया तथा नालियों की सफाई कार्य करते हुए भारी मात्रा में सुखा एवं गीला कूड़ा भी एकत्रित किया गया। सिडकुल द्वारा सिडकुल क्षेत्रांतर्गत सफाई अभियान चलाया गया एवं बीएचईएल द्वारा स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सेक्टर 4 चौराहा स्वर्ण जयंती पार्क के निकट तथा सेक्टर 4 स्थित खोंखा मार्केट के आसपास के क्षेत्रों में टाउनशिप प्रशासन विभाग बी एच ई एल द्वारा सफाई अभियान संचालित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp