प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। रेनबो पब्लिक स्कूल में पूर्व छात्र शिवम बहुगुणा का स्वागत करते हुए एआई और डेटा साइंस विषय पर एक विशेष एलुमनाई सत्र का आयोजन किया गया। वर्ष 2016 बैच के छात्र रहे शिवम बहुगुणा वर्तमान में सिंगापुर की एक प्रतिष्ठित कंपनी में डेटा साइंटिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कक्षा 12 के छात्रों के लिए एक प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक काउंसलिंग सत्र लिया। अपने संबोधन में उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस के वर्तमान दौर में बढ़ते महत्व और इन क्षेत्रों में उपलब्ध करियर अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को बताया कि तेजी से बदलती तकनीकी दुनिया में आगे बढ़ने के लिए निरंतर सीखना नई तकनीकों के साथ अपडेट रहना और सही दिशा में मेहनत करना बेहद जरूरी है। साथ ही उन्होंने करियर चयन के सही तरीके आवश्यक कौशल और भविष्य की संभावनाओं पर भी विस्तार से मार्गदर्शन दिया। शिवम बहुगुणा ने अपने विद्यालयी जीवन से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक के सफर को साझा करते हुए छात्रों को मेहनत अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यदि छात्र अपने लक्ष्य के प्रति स्पष्ट और समर्पित रहें तो वे किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। यह सत्र बेहद इंटरैक्टिव रहा जिसमें छात्रों ने अपने सवाल पूछे और विशेषज्ञ से सीधे जवाब प्राप्त किए। इससे छात्रों को अपने करियर को लेकर स्पष्टता और नई दिशा मिली।विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ.रेखा उनियाल के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम ने छात्रों के मनोबल को नई ऊंचाई प्रदान की। उन्होंने कहा कि ऐसे सत्र छात्रों को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा देते हैं। साथ ही विद्यालय प्रबंधन द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों को नई दिशा देने का प्रयास किया जाता है। इस कार्यक्रम में रेनबो पब्लिक स्कूल के सहायक प्रबंधक ऋद्धिश उनियाल विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ.रेखा उनियाल तथा विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे।
Spread the love