Spread the love

प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। शनिवार को कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने विधानसभा क्षेत्र रुद्रप्रयाग के अंतर्गत अगस्त्यमुनि विकासखंड के तल्ला नागपुर क्षेत्र में बेला सौड़ खुर्द कमेड़ा गडमिल चापड़ चोपड़ा कुरझन डूंगरी जोंदला सणगु धारकोट मदोला कोठगी छिनका सहित विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों पार्टी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम पंचायत डूंगरी के लिए 2.44 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित चोपड़ा डूंगरी चापड़ मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से क्षेत्रवासियों की सड़क डामरीकरण की मांग थी जिसे अब पूरा कर दिया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि तल्ला नागपुर लिफ्ट पेयजल योजना फेज-2 जल्द ही पूर्ण हो जाएगी जिससे क्षेत्र में पेयजल समस्या का समाधान होगा। साथ ही कोठगी में 27 करोड़ रुपये की लागत से नर्सिंग कॉलेज बनकर तैयार हो चुका है जहां शीघ्र ही कक्षाओं का संचालन शुरू किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि अलकनंदा नदी पर नगरासु-छिनका मोटर पुल का निर्माण भी जल्द शुरू किया जाएगा और क्षेत्र के अन्य महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने क्षेत्रवासियों द्वारा दिए गए स्वागत और सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट बद्री-केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष विजय कपरवान जिला पंचायत सदस्य जयवर्धन कांडपाल मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत मंडल अध्यक्ष सुमन बुटोला सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp