Spread the love

प्रदीप कुमार
देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय जनता पार्टी महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल एवं कैबिनेट मंत्री खजान दास के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं एवं वरिष्ठ समाजसेवियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने अवगत कराया कि आज सैकड़ों की संख्या में सोनू गहलोत के नेतृत्व में युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है और आज का युवा भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से प्रेरित हो रहा है उनकी नीतियों से उत्साहित है और हर कोई भारतीय जनता पार्टी की मजबूत रणनीति के साथ आगे बढ़ना चाहता है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां युवाओं के रोजगार के प्रति सहजता के साथ कार्य कर रहे हैं वहीं कौशल विकास योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को उद्योगपति बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। आज का युवा मोदी के नेतृत्व में देश के विकास में अपनी अहम भूमिका निभाना चाहता है इसलिए युवाओं के इस फैसले पर सभी का धन्यवाद एवं हार्दिक अभिनंदन किया गया। कैबिनेट मंत्री खजान दास ने भी सभी कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया और कहा कि पार्टी को ऐसे युवाओं की आवश्यकता है जो अपनी नई सोच के साथ संगठन और समाज को आगे बढ़ाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ रही है। पिछले चार वर्षों में सरकार ने युवाओं को हजारों नौकरियां देकर उनका सम्मान बढ़ाया है तथा नकल विरोधी कानून लागू कर युवाओं के हित में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। आगे भी सरकार समाज को नई दिशा देते हुए उत्तराखंड के विकास में निरंतर कार्य करती रहेगी। सदस्यता ग्रहण करने में सोनू गहलोत अनिल‌चंचल भोला लक्ष्मण गहलोत कृष्ण अर्जुन विशाल सुमित आशीष कुमार लकी साहिल मनीष रमन शुभम आकाश अमित दीपक हिमांशु विक्की कल प्रिंस मनीष गौड़ रवि अंबेडकर गुड्डू सुनील कुमार मनोज कुमार राहुल चर्चा विशाल पूनम जाटव सोनिया राहुल संगीता सरोज ऋतिक विशाल विक्की कुमार रईस खान नफीस खान आदि सैकड़ों युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp