Spread the love

प्रदीप कुमार
पोखरी-चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। चमोली पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत जनपद में लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना पोखरी पुलिस ने बाजार क्षेत्र में त्वरित कार्रवाई करते हुए शांति व्यवस्था भंग कर रहे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो लंका बहादुर पुत्र केशव बहादुर निवासी ग्राम संभल गांव नेपाल कालिका एवं केशव बहादुर पुत्र भीमा बहादुर निवासी ग्राम संभल गांव थाना आवरी नेपाल आपस में विवाद और मारपीट करते पाए गए जिससे क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। दोनों व्यक्तियों को तत्काल हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp